"चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा की धमाकेदार छक्का-चौका से पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन!"
नीचे नीले रंग के टेक्स्ट text पर क्लिक करके video भी देख सकते है
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका मारकर CSK को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड बना लिया।cskCSK
रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने पहले से ही 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था।
15 ओवर में बनाए गए 171 रन के लक्ष्य के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए।
गुजरात से नूर अहमद ने दो विकेट झटके। उन्होंने पहली ही ओवर से चेन्नई के बैटर्स पर दबाव बनाया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन दिए। पावरप्ले के 4 ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप के बाद चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला, जबकि 5 विकेट खो चुके थे।
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने सिर्फ 4 ओवर में 52 रन की साझेदारी कर दी। ऑवर कम होने के बाद पावरप्ले भी सिर्फ 4 ओवर का था। ऋतुराज गायकवाड़ ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 17 रन बनाए।
बारिश के कारण खेल को 2 घंटे तक रुकना पड़ा। दूसरी पारी 9:20 बजे पहली पारी के बाद शुरू हुई, लेकिन 10 मिनट के बाद ही बारिश शुरू हो गई। बारिश सिर्फ 15 मिनट तक ही थी, लेकिन ग्राउंड भीगने के कारण दूसरी पारी 12:10 बजे शुरू हुई। इसके कारण 5 ओवर कम हुए और CSK को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला।
कोई टिप्पणी नहीं