PUBLIC SAB JANTI HAI

Public Breaking

मोदी सरकार जो कि अपने नौ साल पूरे कर रही है, आज एक साथ पूरे भारत मे प्रेस कांफ्रेंस करेगी !



Video नीचे नीले रंग के टेक्स्ट text पर क्लिक करके video भी देख सकते है
मोदी सरकार जो कि अपने नौ साल पूरे कर रही है, आज एक पूरे भारत मे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। इसमें सभी राज्यों के लिए आदेश जारी किए गए हैं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित करें। जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे।

मोदी सरकार मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी, जबकि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अहमदाबाद में, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बेंगलुरु में मीडिया को अपडेट करेंगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी लखनऊ में और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुवाहाटी में प्रेस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भोपाल में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, हैदराबाद में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चेन्नई में जितेंद्र सिंह की प्रेस कांफ्रेंस होगी। पटना में गजेंद्र सिंह, कोलकाता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, जयपुर में केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और रोहतक में स्मृति ईरानी मीडिया के सामने मोदी सरकार की उपलब्धियां बयां करेंगी।

रविवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में एक बैठक आयोजित हुई है। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में व्यापक चर्चा हुई। बीजेपी इसके तहत 30 मई से 30 जून तक एक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी, जिसके अंतर्गत वे जनता से संपर्क करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगी।




इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। साथ ही, यूपी के मुख्यमंत्री योगी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के उपमुख्यमंत्री पैटन, और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।




इस तरह से, भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी। इसके दौरान पार्टी के नेताओं ने देशभर में सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे और भविष्य में आयोजित होने वाले चुनावों के बारे में चर्चा की है। इसके साथ ही, बीजेपी ने एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है जिसके तहत वे जनता के पास जाकर अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित करेंगी।

आपको ये खबर कैसी लगी इस पर आपकी राय ज़रूर दीजिये।

कोई टिप्पणी नहीं