संतों के सानिध्य से मिलता है प्रभु का दर्शन: मनीष पाठक
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने चेतनोदय तीर्थक्षेत्र में पंचकल्याण कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु किया स्थल निरीक्षण
"पब्लिक न्यूज़ व्यूज " एक न्यूज़ ब्लॉग है जो विभिन्न विषयों पर ताजगी से लेखों और समाचारों को प्रकाशित करता है। इस ब्लॉग का उद्देश्य वास्तविकता, उपयोगी जानकारी, मनोरंजन और साझा करने का भाव रखते हुए पाठकों को अद्यतित और मनोरंजक सामग्री प्रदान करना है। पब्लिक न्यूज़ विभिन्न विषयों पर विस्तृत लेख, समाचार अपडेट, राजनीति, मनोरंजन, साहित्य, स्वास्थ्य, पर्यटन, टेक्नोलॉजी, विज्ञान और और भी कई अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान करता है। इस ब्लॉग में प्रकाशित किए गए लेख विश्वसनीय स्रोतों से आधारित होते हैं
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने चेतनोदय तीर्थक्षेत्र में पंचकल्याण कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु किया स्थल निरीक्षण
written & edited by : ADIL AZIZ
कटनी, 06 फरवरी 2025 – 09 से 14 फरवरी तक चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में मुनि सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मनीष पाठक ने तीर्थ क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान, चूने की लाइनिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा को दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन से भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान पार्षद राजेश भास्कर, ओम प्रकाश बल्ली सोनी, संजय जैन, मिट्ठूलाल जैन, नितेश जैन, अभिनंदन जैन, अजय जैन सहित जैन पंचायत समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Reviewed by public news and views
on
फ़रवरी 06, 2025
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं