भोपाल में कर्ज से परेशान शख्स ने किया सुसाइड:पत्नी को वीडियो मैसेज भेजा- पार्टनरशिप के बाद पेमेंट नहीं दिया, आरोपियों को सजा दिलवाएं
भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात कही है। इससे पहले, सुबह करीब 11 बजे पत्नी को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें एक कंपनी में 2003 में पार्टनरशिप दिए जाने और पेमेंट नहीं दिए जाने की बात कही गई है। बच्चों को कर्ज मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई गई है। सूचना पर टीटी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक नीलबड़ में रहने वाले राधेश्याम सेन (52) ने आनंद विहार स्कूल के नजदीक कार में जहरीला पदार्थ खा लिया। राधेश्याम ने सुसाइड से पहले पत्नी नीता सेन को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें खुद को सॉरबिन नामक कंपनी में 2003 के बाद कंपनी में पार्टनरशिप दिए जाने और इसके बाद पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही है। कंपनी का संचालक जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा को बताया है। 2022 में 15 लाख रुपए देकर चुप कराया वीडियो में राधेश्याम सेन ने कहा है कि कंपनी में पार्टरनिशप के बाद 2021 तक पेमेंट नहीं किया गया। वीडियो में कहा कि साल 2022 में कंपनी के संचालकों ने 15 लाख रुपए देकर चुप करा दिया गया कि आगे कार्रवाई नहीं करोगे। इसकी शिकायत रातीबड़ थाने में करना पड़ी। वीडियो के आखिर में राधेश्याम सेन ने गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को कर्ज मुक्त कराया जाए। ऐसे उद्योगपतियों को सजा दी जाए। शुक्रवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी पुलिस ने बताया कि राधेश्याम सेन के बेटे ने पिता की गुमशुदगी 10 मई की सुबह करीब 11 बजे दर्ज कराई थी। नीता सेन ने मैसेज की जानकारी बच्चों को दी थी। पिता नहीं मिले, तो गुमशुदगी दर्ज करवाई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/poKw3FE
https://ift.tt/HDbelnx
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/poKw3FE
https://ift.tt/HDbelnx
कोई टिप्पणी नहीं