भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया तिरंगा यात्रा वितरण केंद्र का शुभारंभ: कटनी में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
written and edited by : Adil Aziz अगस्त 14, 2024
कटनी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले 'हर घर तिरंगा' यात्रा की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बस स्टैंड में बने तिरंगा यात्रा वितरण केंद्र का उद्घाटन कर किया। इस मौके पर उन्होंने अल्पसंख्यक समाज और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य समारोह: बस स्टैंड में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नवाब खान और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन भी इस मौके पर उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कटनी सड़क मार्ग से पहुंचे और अल्पसंख्यक मोर्चा के इस कार्यक्रम से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की।
भाषण और संदेश: विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में प्रदेश की जनता तक तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने 11 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी और अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नवाब खान की सराहना की, जिन्होंने इस आयोजन को बेहतरीन तरीके से सजाया और सवारा।
तिरंगा यात्रा का समापन: तिरंगा यात्रा का समापन शहर के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, दिलबहार चौक, और स्टेशन चौराहा पर किया गया। इस यात्रा ने कटनी में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
- Har Ghar Tiranga
- Vishnudutt Sharma Katni
- Minority Morcha BJP
Reviewed by public news and views
on
अगस्त 14, 2024
Rating: 5



कोई टिप्पणी नहीं