Public Breaking

पार्षदों ने किया नपा कार्यालय का निरीक्षण:कर्मचारी मिले गायब, रजिस्टर में गैर हाजिरी लगवाई

शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में कई कर्मचारी नहीं मिले शहर के कई पार्षद शुक्रवार 4 बजे करीब नगर पालिका कार्यालय में यही स्थिति देखने को पहुंचे तो कई कर्मचारी अपने चैंबर में नहीं थे। नगर पालिका कार्यालय में शहरवासी जब अपने कार्य के लिए पहुंचते हैं, तो जब कर्मचारी चैंबर में नहीं मिलते हैं तो इधर-उधर भटकना पड़ता है। आज भी ऐसा ही कुछ हुआ कई नागरिक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तो कुछ तो कर्मचारी थे। लेकिन कुछ कर्मचारी अपने चैंबर से गायब थे। जानकारी लगने पर पार्षद डॉक्टर सलीम, रवि शर्मा, कमलेश जैन भी कार्यालय पहुंचे और उन्हें कार्यालय के सभी चैंबर में जाकर वास्तुस्थिति को देखा कुछ कर्मचारी अपने चैंबरों में नहीं मिले इस पर उन्होंने उनकी उस दिन की गैर हाजिरी लगाने का कहा। पार्षद डॉ सलीम, रवि शर्मा और कमलेश जैन ने बताया है कि आज कुछ कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिले हमने रजिस्टर में गैर हाजिरी लगवाई है। यहां पर शहरवासी अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। इसलिए सभी को कार्यालय में मिलना चाहिए। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब नगर पालिका के सीएमओ राजेश सक्सेना को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बताया गया कि कुछ दिनों से सीएमओ अवकाश पर हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर

कोई टिप्पणी नहीं