Public Breaking

वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

नर्मदापुरम|प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के निर्देश पर महिला इकाई की अध्यक्ष ज्योति जैन ने आधिकारिक यात्रा के दौरान रसूलिया की एक होटल में संभागीय बैठक ली। इसमें संभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की यह आधिकारिक यात्रा है। उनकी नियुक्ति होने के बाद पहली बार नर्मदापुरम प्रवास पर आई है। उन्होंने संपूर्ण जिले के कार्यक्रमों और रूपरेखा की जानकारी ली। वैश्य महासम्मेलन जो 32 घटक को मिलाकर कार्य कर रहे है। इस दौरान बैठक में संभागीय अध्यक्ष अजित सेठी, महिला संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, संभागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संजय शिल्पी, महिला जिला अध्यक्ष उषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, हेमा, माखननगर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पिपरिया अध्यक्ष अनीता सोनी, वर्षा जैन, इटारसी अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल, सदस्य माखननगर अध्यक्ष रसिका डेरिया, शोभापुर अध्यक्ष रूचि बहेती, सोहागपुर अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी एंव जिला के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/16EsUuS
https://ift.tt/NKtubGR

कोई टिप्पणी नहीं