Public Breaking

अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला:पत्नी ने पति को साड़ी के पल्लू से ढांका,कर्मचारी ने पन्नी ओढ़कर हमले से बचने दंपत्ति को दिया चादर

रविवार दोपहर 12 बजे के लगभग मक्खियों ने अस्पताल परिसर में जमकर आतंक मचाया। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दंपत्ति उनकी चपेट में आ गए। महिला ने अपनी सूझबूझ से पति को पल्लू से ढक्कर तकरीबन आधा घंटे बैठी रही। इस बीच एक अस्पताल कर्मी ने हिम्मत जुटाते हुए एक बड़ी पॉलीथिन ओढक़र दमपति के पास गया। उन्हें एक चादर उपलब्ध कराया। इसके बाद महिला ने अपने पति को चादर ओढ़ाकर सुरक्षित मक्खियों के आतंक से बचाया। वही तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों पर भी मक्खियों ने हमला किया है। हालांकि इस हमले में लोग ज्यादा घायल नहीं हुए। यदि मक्खियां ज्यादा विफराई होती तो यह घटना विकराल हो सकती थी। बता दें कि अस्पताल के तीसरे मंजिल पर मधुमक्खि का छत्ता लगा हुआ है। आज दोपहर 12 बजे करीब मक्खियां अचानक विफरा गई। उन्होंने एक दमपति सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। हालांकि सभी ने यहां वहां भागकर अपने आप को सुरक्षित किया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JkRi7Ha
https://ift.tt/P0VCt7T

कोई टिप्पणी नहीं