Public Breaking

वीडियो बनाकर महिला ने एसिड पीया, मौत

भास्कर संवाददाता| खंडवा छनेरा में रहने वाली एक महिला ने टॉयलेट क्लीनर एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मौत से पहले अस्पताल में ही एक वीडियो बनाकर अपने परिजन को शेयर किया है, जिसमें उसने जिक्र किया कि पति ने मुझे पीटा। देवर के सामने मेरे कपड़े फाड़ दिए। पति बोलता है कि तुझे दोनों भाइयों के लिए विवाह कर लाए हैं। मेरी बेटी को पास नहीं आने देता। झूठा इल्जाम लगाता था। इसीलिए एसिड पी लिया। हरसूद पुलिस के अनुसार छनेरा में रहने वाली कल्याणी पति हरीश नगइज (27) ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कल्याणी का मायका रवींद्र नगर का है। उसकी सात वर्षीय बेटी भी है। कल्याणी की बहन कामिनी ने बताया हरीश की फोटो कॉपी की दुकान है। वह ऑनलाइन कियोस्क सेंटर भी चलाता है। 2016 में कल्याणी व हरीश की शादी हुई थी। ससुराल वाले कल्याणी को प्रताड़ित करते थे। हरीश उसके सा​थ मारपीट करता रहता था। बावजूद वह सहती रही। हमने कई बार हरीश को समझाया लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को भी हरीश ने उसके भाई के सामने कामिनी को पीटा। अभद्रता की। इसीलिए उसने एसिड पीने की बात की। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसने एसिड पिया है। उसे हरीश ने मारा है। इसीलिए वह कल्याणी को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। ^महिला को हरसूद अस्पताल से रैफर किया था। सूचना पर पुलिस पहुंची बयान भी लिए। परिजन तत्काल कार्रवाई चाह रहे थे। लेकिन पहले महिला का इलाज जरूरी था। मायका पक्ष के बयान लिए जाएंगे। उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अमित कोरी, टीआई हरसूद कार्रवाई करेंगे

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DAeod9C
https://ift.tt/j4iXfvw

कोई टिप्पणी नहीं