Public Breaking

राजगढ़ से कांग्रेस के दिग्विजय हैं उम्मीदवार:भाजपा ने राजगढ़ सीट जिताने का जिम्मा नरोत्तम को सौंपा

मप्र में सभी 29 सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने छिंदवाड़ा के बाद अब राजगढ़ पर फोकस किया है। छिंदवाड़ा में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मोर्चा संभाले हुए हैं तो राजगढ़ में दिग्विजय का किला जीतने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दी है। न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक के रूप में काम कर रहे नरोत्तम ने बुधवार से राजगढ़ में मोर्चा भी संभाल लिया है। पार्टी के आंतरिक सूत्र इस बात को स्वीकार करते हैं कि भले ही दिग्विजय 1991 के बाद राजगढ़ लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और आंकड़े भाजपा के पक्ष में नजर आते हैं, लेकिन दिग्विजय को राजगढ़ में हराना आसान नहीं है। बुधवार को खिलचीपुर और सुसनेर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए नरोत्तम ने दिग्विजय सिंह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिग्विजय सिंह खुद स्वीकार कर चुके हैं कि वे जहां जाते हैं कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। यहां तो वे खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उनका रिकॉर्ड मतों से हारना तय है। नरोत्तम ने कहा कि जिस तरह से दिग्विजय सिंह 400 उम्मीदवारों के नामांकन जमा कराने की बात कर रहे हैं, वह चुनाव टालने की कवायद है। पिछले दो चुनाव यानी 2014 और 2019 में भाजपा के रोडमल नागर यहां से चुनाव जीत रहे हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6mGL7Rj
https://ift.tt/lW1tdNk

कोई टिप्पणी नहीं