MP में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी:एक मात्र सांसद नकुलनाथ शामिल नहीं; दिग्विजय, कांतिलाल भूरिया का बेटों समेत नाम
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 40 नाम वाली इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश से कई पूर्व मंत्री और विधायकों को प्रचार का जिम्मा सौंपा हैं। नकुलनाथ को नहीं बनाया स्टार प्रचारक खास बात यह है कि इस लिस्ट में एमपी से कांग्रेस के इकलौते सांसद नकुलनाथ का नाम नहीं है। जबकि इसी लिस्ट में दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह और कांतिलाल भूरिया, उनके बेटे विक्रांत भूरिया का नाम शामिल हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव में नकुलनाथ कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए थे। नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वहीं दिग्विजय सिंह राजगढ़, कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव हारे कई चेहरे बने स्टार प्रचारक कांग्रेस ने ऐसे कई चेहरों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हारे थे। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें MP के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी बीजेपी ने मध्यप्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 40 नाम वाली इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 7 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बीजेपी शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UJmhGjR
https://ift.tt/ixyeCHr
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UJmhGjR
https://ift.tt/ixyeCHr
कोई टिप्पणी नहीं