रीवा से नीलम अभय मिश्रा कांग्रेस की उम्मीदवार:कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी
शनिवार को कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश की 12 सीटों के लिए भी नामों का ऐलान किया गया है। रीवा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने नीलम अभय मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। नीलम मिश्रा सेमरिया सीट से विधायक रह चुकी हैं। इसके अलावा उनके पति अभय मिश्रा रीवा की आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं। 2013 में नीलम मिश्रा बीजेपी के टिकट पर सेमरिया से विधायक बनीं। उनके पहले 2008 में उनके पति अभय मिश्रा सेमरिया से विधायक थे। 2015 में इनके पति भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बने। साल 2018 में मिश्रा दंपति ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली। 2023 के विधानसभा चुनाव में अभय एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर सेमरिया से विधायक बन गए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ghwe50p
https://ift.tt/7sogDrw
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ghwe50p
https://ift.tt/7sogDrw
कोई टिप्पणी नहीं